Bageshwar-dham-ek-Siddh-Peeth

    बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सरकार कैसे बना एक सिद्ध पीठ ? इस विषय पर एक पत्रकार ने महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी से कुछ सवाल किये, जिसका उत्तर उन्होंने दिया। प्रस्तुत है उसका कुछ अंश :-

    प्रश्न : बागेश्वर धाम क्या है ?

    उत्तर : यह बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सिद्ध पीठ आश्रम है। यहां चार वर्ष से दरबार लग रहा है और यहाँ ककी शक्तियों की कृपा से यह दरबार चल रहा है। यह चंदेल कालीन आश्रम है, क्योंकि बहुत पहले जब मैं 9 वर्ष का था। यहाँ हमारे बाबा जी रहा करते थे और वो यहाँ पूजा किया करते थे। तब मैं अक्सर यहाँ आया करता था और मुझे कुछ अनुभूतियाँ होती थी। तब मुझे नहीं पता था कि कोई यहाँ शक्तियां हैं जो कृपा करती हैं। फिर मुझे स्वप्न देकर के कुछ आदेश दिया गया। फिर मैं उन आदेशों पर चल करके, उनसे कृपा प्राप्त करके लोगों का दुःख दूर करते हैं। हमें वो पहले ही बता देते हैं कि ऐसा आदमी आएगा और उसकी यह परेशानी है। इस कारण से यह परेशान है और यह ऐसा प्रश्न करेंगे। 

    प्रश्न : आप अज्ञातवास की साधना के लिए क्यों गए थे ?

    उत्तर : मुझे अज्ञातवास की साधना में जाने के लिए इन्ही का आदेश मिला था। इसलिए मैंने लोक जनकल्याण के लिए अज्ञातवास की साधना पर गया था। जब हमारे पास कोई प्रश्न लेकर आता है तो हमें वे बता देते हैं कि इसकी ये-ये परेशानी है, फिर हम उनसे निवेदन करते हैं तो उसका समाधान भी बता देते हैं। इस तरह लोगों की मनोकामना पूरी होती है। 

    प्रश्न : बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) का मतलब क्या है ?

    उत्तर : बागेश्वर धाम बाग+ईश्वरा मतलब = बागेश्वरा । जो सभी बागों के ईश्वर हैं वही बागेश्वर है। ऐसा माना जाता है बागेश्वर धाम एक उत्तराखंड में है उसी समय का यहाँ पर भी प्राण प्रतिष्ठा है। वो बागों के राजा हैं इसलिए उसका नाम बागेश्वर धाम है। यहाँ पर भी पहले बाग था, जंगल था इसलिए वही बागेश्वर सरकार यहाँ पर भी विराजमान हैं। इसलिए इसका नाम बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham) है। 

    प्रश्न : यहाँ पर लोगों की कैसी समस्याओं का समाधान किया जाता है ?

    उत्तर : यहाँ पर लोगों की तंत्र बाधा, भूत-प्रेत की समस्या, नौकरी, बीमारी आदि तरह तरह की बाधा बागेश्वर धाम सरकार की कृपा से होती है। हम यही चाहते हैं सभी स्वस्थ रहे, सुखी रहें, सब भगवान के भक्त बनें और भारत वर्ष में सनातन धर्म की ध्वजा फहरे और भारत फिर से विश्व गुरु बने। 

    बागेश्वर धाम: एक कल्पबृक्ष है जहां मंदिर झोली भरती है

    Bageshwar Dham

    इस घोर कलयुग में बागेश्वर धाम एक ऐसा कल्पबृक्ष है जहां सबकी झोली भरती है। लोगों के दिलोदिमाग में बाबाओं के प्रति ऐसा नफरत भर गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी बाबा के पास जाने से पहले सौ बार सोचता है। ऐसा इसलिए है कि मीडिया ने हिन्दू संतो के प्रति लोगों के मन में ऐसा भ्रम फैला दिया है कि कोई भी आजकल सही नहीं है।  सबके ऊपर कुछ न कुछ गलत आरोप लगा है।  फिर भी भारत में अब भी ऐसे संत हैं जिनके ऊपर लोग विश्वास करते हैं। उसमे से एक हैं बागेश्वर धाम के श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी महाराज। जो लोगों की सेवा में दिनरात तत्परता से लगे हैं।

    बागेश्वर धाम में आज देश के कोने कोने से लोग अपनी समस्या को लेकर इनके पास आते हैं और महाराज जी द्वारा बताये उपायों को करके ठीक होने पर बड़े ही प्रसन्न नजर आते हैं। बागेश्वर धाम में महाराज जी से मिलने के लिए सबसे पहले अर्जी लगानी पड़ती है। उसके पेशी भी होती है।

    यदि आप भी अपने लाइफ में बहुत सारी परेशानियों को फेस कर रहे हैं तो एक बार महाराज जी से जरूर मिलें। महाराज बिना कुछ पूछे ही सबकुछ कागज पर पहले से ही लीख देते हैं। इसके साथ ही साथ आपके जीवन से जुडी सभी समस्याओं का निदान बताते हैं।  

    Bageshwar Dham में अब एक बहुत ही लोकप्रिय तीर्थ स्थल बन गया है | बागेश्वर धाम में भगवान श्री बालाजी की ऐसी महिमा बताई जा रही है कि यहाँ पर जो भी श्रद्धालु भक्त आते हैं उनकी  सभी मनोकामनाएं पूरी होती है | Bageshwar Dham में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी लगाना पड़ता है | जैसे ही बालाजी के दरबार में अर्जी स्वीकार हो जाती है उसके बाद समस्याओं का समाधान भी आसानी से हो जाता है | महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी सभी लोगों को अर्जी के बाद पेशी भी करने को कहते हैं।

    अगर आप भी जीवन की बहुत सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो Bageshwar Dham में एक बार अर्जी जरूर लगाएं | अर्जी लगाने के लिए टोकन लेना पड़ता है और टोकन महीने में एक बार फ्री में बाटा जाता है | टोकन लेने के लिए बागेश्वर धाम के ऑफिसियल नंबर पर फोन करके पता करना पड़ता है कि टोकन किस दिन बाटा जायेगा। उसके हिसाब से जाकर टोकन प्राप्त करना होता है। टोकन मिलने के बाद आपको अर्जी के लिए टाइम बता दिया जाता है फिर उस दिन और तारीख को जाने पर महाराज जी से मुलाकात होती है।
    यहां पर Bageshwar Dham की पूरी जानकारी हम देंगे | आप निचे दिए हुए लिंक को क्लीक करके पढ़ सकते हैं। 

    इसे भी पढ़े :-

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *